Samastipur

दलसिंहसराय;शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बच्चों के जत्था को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना

दलसिंहसराय,शहर में स्थित कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय के 48 बच्चों को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना मद में शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु पटना के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदेश्वर साह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानुराग झा ने बताया कि बच्चों को पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र,चिड़िया घर,मुजियम व अन्य जगह परिभ्रमण करवाया जायेगा.परिभ्रमण पर जाकर बच्चों में विज्ञान एवं पर्यावरण में समझ विकसित होगा.साथ ही बिहार की राजधानी के बारे में भी जानकारी में वृद्धि होगी.छात्राओं की संख्या अधिक होने की वजह से साथ में फिजिकल शिक्षिका राधिका कुमारी,वरीय शिक्षक राहुल कुमार,मुख्य रसोइया मनोज कुमार ठाकुर एवं सहायक रसोइया मरनी देवी भी गई है.
वित्तीय वर्ष 2018-19 की राशि कोरोना काल से ही अवशेष था,जिसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना समस्तीपुर का आदेश पुनः19 जुलाई को प्राप्त हुआ और यह कार्यक्रम बनाया गया.विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव स्वीटी कुमारी, समिति के भूमिदाता सदस्य श्रीकांत प्रसाद,सदस्या अनिता देवी,सोनी देवी व अन्य उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!