Samastipur

दलसिंहसराय;सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3 लाख रुपए की लूट,जाँच मे जुटी पुलिस

दलसिंहसराय के घटहो ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांचा गांव स्थित भारत गैस एजेंसी के पास अज्ञात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने SBI के सीएसपी संचालक से तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।शाखा के संचालक घर से शाखा खोलने आ रहे थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने कांचा गांव स्थित भारत गैस एजेंसी के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी को रोका और अज्ञात अपराधियों ने हथियार की नोख पर रुपयों से भरा थैला को छिन कर फरार हो गए। घटना के बाद संचालक ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हथियार के बल पर लुटे तीन लाख रुपए

दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के कांचा एसबीआई सीएसपी संचालक विनय कुमार प्रतिदिन की तरह मंगलवार को कांचा सीएसपी बैंक शाखा को खोलने अपने साथ नगद तीन लाख रुपए बैग में लेकर जा रहे था। तभी एक बाइक से आए तीन हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर उनसे रुपयों से भरा बैग छिनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों घटना स्थल पर पहूंचकर अज्ञात अपराधियों के भागने वाले दिशा सहित अन्य मार्गा पर सघन जांच कर रही है और पूरे इलाके में छापेमारी की जा रही हैं जल्द ही घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद व्यवसायियों में खौफ का माहौल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!