Samastipur

दलसिंहसराय स्टेशन पर अग्निवीर योजना के विरोध में ट्रेनों में हुए तोड़फोड़ मामले में 1 युवक को GRP ने किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय स्टेशन पर अग्निवीर योजना के विरोध में हुई तोड़फोड़ मामले में रेल पुलिस ने एक आरोपी युवक को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के अनुसार रेल थाना में दर्ज अग्निवीर कांड में अप्राथमिकी अभियुकत अभिषेक उर्फ टाईगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी युवक बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर वार्ड संख्या-1 का निवासी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थानाध्यक्ष के अनुसार उक्त युवक की गिरफ्तारी सीडीआर के आधार पर की गयी है। गिरफ्तार युवक से काफी देर पूछताछ की गयी। इस दौरान दलसिंहसराय स्टेशन व ट्रेनो में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगी है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगो की भी पहचान की गयी है। जिसका सत्यापन में पुलिस जुटी है।

 

 

 

बतादें कि पिछले वर्ष अग्निवीर योजना के विरोध में दलसिंहसराय व समस्तीपुर स्टेशन पर उपद्रवियों के उग्र आंदोलन किया गया था। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी की गयी थी। शहर के धर्मपुर के पास बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग लगा दी गयी थी, जिसके कारण छह कोच जल गया था।

 

फिर उसके बाद उपद्रवियों ने समस्तीपुर स्टेशन व प्लेटफार्म पर भी जमकर तोड़फोड़ करते हुए लाखों की क्षति की गयी थी। वहीं शहर में भी कई स्थानों पर तोडफ़ोड़ करते हुए सड़क जाम किया गया था। जिसके बाद इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!