CareerPatna

17 साल के बच्चे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया यह डिवाइस,इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स का मिला ख़िताब

पटना के 17 साल के शशांक देव को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स 2024 का खिताब मिला है। उन्हें यह खिताब अपने एक आविष्कार के लिए मिला है। उनका यह आविष्कार स्मार्ट सेफ्टी प्रोटेक्टर था, जो महिलाओं की सुरक्षा करता है। अपराधियों को 400 वोल्ट का झटका देता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शशांक भारत में सबसे युवा हैं, जिन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्मार्ट सेफ्टी प्रोटेक्टर बनाया है। इसलिए उन्हें यह खिताब मिला है। उनको मेडल, सर्टिफिकेट, आईडी कार्ड मिला है। उन्होंने इस खिताब के लिए एक महीने पहले जून में अप्लाई किया था।

खिताब के साथ शशांक।
शोषण की खबरें सुनकर आया डिवाइस बनाने का आइडिया

शशांक को स्मार्ट सेफ्टी प्रोटेक्टर बनाने में 6 महीने लगे थे। उन्होंने बताया कि वह रोज किसी न किसी के साथ शोषण की खबरें सुनते थे। उन्होंने इस पर काफी रिसर्च किया। फिर सोचा कि क्यों न एक ऐसा डिवाइस बनाया जाए जो टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर आधारित हो। आसानी से कैरी किया जा सके। इसके बाद ही उन्हें यह स्मार्ट सेफ्टी प्रोटेक्टर बनाने का आइडिया आया। यह डिवाइस रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी पर वर्क करता है।
यह डिवाइस देता है 440 वोल्ट का झटका

इस डिवाइस में तीन फीचर्स हैं, जो बटन से ऑपरेट होते हैं। पहला फीचर लोकेशन सेंडिंग फीचर है। जब भी लगे कि कोई फॉलो कर रहा है तो डिवाइस का पहला बटन दबाते ही एक मैसेज फैमिली और पुलिस के पास जाता है। इस मैसेज के साथ ही लोकेशन भी सेंड हो जाता है। दूसरा फीचर कॉलिंग का है।

दूसरा बटन दबाते ही एक कॉल पुलिस और फैमिली के पास जाता है, जो ऑटोमेटेकली रिकॉर्ड हो जाता है। डिवाइस का तीसरा फीचर- शॉकिंग फीचर है। जब लगे कि कोई टैक करने वाला है तो तीसरा बटन दबाते ही 440 वोल्ट का एक शौक जनरेट होता है जो अटैकर को 10 से 15 मिनट के लिए बेहोश कर देगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!