Samastipur

समस्तीपुर;पति की दूसरी शादी पर पहुंची पत्नी..दोस्त ने चलाई गोली,अफेयर के बाद की थी मंदिर में शादी

समस्तीपुर में एक बच्चे के पिता ने दूसरी शादी कर ली। इसकी सूचना पहली पत्नी को मिली तो वह अपने बच्चे के साथ घर पहुंची, यहां पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई की। इस दौरान दोस्त ने गोली भी चलाई, जो महिला के नाना को लग गई। दोनों पांच साल पहले अफेयर के बाद मंदिर में शादी की थी। घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

फायरिंग होते ही आसपास अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। इसके साथ ही घायल महिला और उसके नाना को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के आलम बाग निवासी काजल कुमारी ने बताया कि मेरा ननिहाल समस्तीपुर के बहादुरपुर गांव में है। मैं बचपन से समस्तीपुर में रह रही थी, जहां हमारी दोस्ती अमित कुमार से हुई। पांच साल पहले हम दोनों ने थानेश्वर स्थान मंदिर में शादी की। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था। दोनों से एक बच्चा भी है। बाद में सास तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगी। इसके बाद पति के साथ वर्धमान चली गई। पति वही मजदूरी करने लगा।

काजल ने बताया कि पिछले साल पति ने घर वालों से मिलने की बात कहकर वर्धमान से समस्तीपुर आ गया। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। दो महीना पहले पता चला कि अमित ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद वह समस्तीपुर अपने पति के घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

गोली लगने से घायल लड़की का नाना
काजल ने आगे बताया कि ससुराल में कोई नहीं मिला तो अपने ननिहाल चली गई। दो दिन पहले उसे सूचना मिली कि पति दूसरी पत्नी के साथ घर पर आया है। फिर अपने बेटे के साथ घर पहुंची। इस दौरान मेरे नाना अनारस मल्लिक भी साथ आ गए। ससुराल पहुंचते ही सास, पति और उनका मित्र गौतम मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने के बाद मेरी पिटाई कर दी। जब हम विरोध किए तो गौतम ने मेरे ऊपर गोली चला दी, लेकिन गोली नाना के सिर को छुते हुए निकल गई.नगर थाना थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!