PatnaSamastipur

बिहार का मौसम;29 जुलाई के बाद बिहार में हो सकती है बारिश; 21 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी

बिहार का मौसम;बिहार में बारिश के लिए अभी 3 दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। पटना समेत पूरे राज्य में 29 जुलाई से बारिश की संभावनाएं पूरी तरीके से बन रही है। विभाग ने 29 जुलाई के लिए उत्तर और पश्चिम विहार में ज्यादा तो दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में कम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

फिलहाल आज पूरे दिन पटना सहित प्रदेश के 13 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।

वहीं, मंगलवार को पटना सहित 8 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट और 21 जिलों में वृद्धि दर्ज की गई। 39 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला बक्सर रहा।

बारिश नही होने का क्या कारण ?

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य भर में पुरवा हवा चल रही है इस हवा से वातावरण को नमी मिलती है और बारिश की संभावना बनती है। लेकिन वर्तमान के पुरवा से मिलने वाली नमी में उतनी ताकत नहीं है, जो ऊपर के वातावरण तक पहुंच सके। इसी कारण राज्य में बारिश नहीं हो रही है।

अगले 3 दिनों तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल अगले 3 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। विभाग की माने तो अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की वृद्धि होगी.प्रदेश में अब तक 442.2 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन 242.2 एमएम बारिश हुई है। जो कि 45% कम है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!