PatnaSamastipur

समस्तीपुर:अश्वमेध देवी बनी बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष, महिलाओं के मान-सम्मान के लिए करेंगी काम

समस्तीपुर; उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रही जदयू की जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी को बिहार सरकार ने महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। महिला आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी के बाद बुधवार को दिनभर जदयू कार्यालय पर लोगों का तांता लगा रहा। इस मौके पर नवनियुक्त महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जदयू कार्यालय पर अश्वमेध देवी
उन्होंने कहा कि वह पिछले दो दशक से राजनीति के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। वह दो बार कल्याणपुर से विधायक व एक बार उजियारपुर की सांसद रही। नीतीश कुमार ने उन्हें महिला आयोग का अध्यक्ष बनाकर उनकी जिम्मेदारी ओर बढ़ा दी है। वह महिलाओं के मान सम्मान बढ़ाने और महिलाओं को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों महिला उत्पीड़न की घटना बढ गई है।

इस दिशा में करागी काम

दहेज हत्या, रेप आदि की घटनाएं हो रही है। इन घटनाओं पर रोक कैसे लगे। महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता कैसे बदलेगी इस दिशा में भी काम करेगी। जब उनके पूछ गया कि समस्तीपुर में भी महिला उत्पीड़न की घटनाएं खूब हो रही है। इसको लेकर उनकी क्या रणनीति रहेगी। इस पर उन्होंने कहा कि वैसे तो उनका पूरा फोसक बिहार में हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर होगा। लेकिन समस्तीपुर उनकी प्राथमिकता में होगी। वह कार्यभार के बाद जिले में घटित घटनाओं का अध्ययन कर उसकी टॉप प्राइरिटी की सूची बनाकर सदस्यों के साथ मिलकर महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम करेगी।

जदयू कार्यालय में बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
जदयू जिलाध्यक्ष को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी पर जदयू कार्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर वरीय जदयू के नेता दुर्गेश राय के अलावा सुबोध सिंह, मनीष कुमार, अनस रिजवान, प्रेम पासवान, रंधीर कुमार, अमित कुमार सिंह गुल्लू, प्रमोद मिलिंद मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!