Lakhisarai

परिवहन मंत्री सह 20-सूत्री प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक

लखीसराय।जिले में बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति को लेकर परिवहन मंत्री सह 20-सूत्री प्रभारी मंत्री शीला मंडल की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।इस दौरान बिहार सरकार की परिवहन सह 20-सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की प्रभारी मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल की ओर से जिले में संभावित बाढ़ एवं सुखाड को लेकर संबंधित अधिकारियों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। विदित हो कि बुधवार को जिला प्रशासन के साथ बाढ एवं सुखाड की संभावित हालातों को देखते हुए इसकी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री सह सूबे की परिवहन मंत्री शीला मंडल लखीसराय पहुंची।जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर,एसडीएम निशांत कुमार समेत जिले के तमाम अधिकारियों से जिले मे बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए चिन्हित ऊंचे आश्रय स्थल एवम पशुओं के लिए चारा आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ के पूर्व तैयारी को दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा की राज्य के खजाना पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने सुखाड़ की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य सरकार की ओर से डीजल अनुदान के बारे में घोषणा की गई है। उन्होंने कहा की वर्तमान में बिहार में बिजली की स्थिति ठीक है। इससे पहले बिजली की स्थिति चिंताजनक बनी थी। विदित हो कि पहले बिजली लोगों के लिए सपना था। इसे नीतीश कुमार की सरकार ने सुधार किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और सुखाड़ में किसी को कोई परेशानी होने नहीं दिया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!