Samastipur

दलसिंहसराय;बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना में बाइक मैकेनिक की मौत,सड़क पार कर रही महिला गम्भीर रूप से जख्मी,रेफर

दलसिंहसराय.शहर के बस स्टैंड ढेपुरा के पास एनएच 28 पर मंगलवार को दलसिंहसराय से बछवाड़ा की ओर जा रहे एक बाइक चालक युवक को एक ब्लोरो वाला ने धक्का मारा, जिसके चपेट मे सड़क पार कर रही एक महिला भी आगई ।युवक खुद सड़क के डिवाईडर से जा टकराया. महिला सहित युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए.वही आसपास के लोगो द्वारा आननफानन में दोनों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया.जँहा इलाज के दौरान बाइक चालक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहा तेम्भूहा निवासी गोपाल दास के पुत्र बाइक मैकेनिक विक्रम कुमार(18) के रूप में हुई है.वही जख्मी महिला की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा निवासी टुन्नी लाल राय की पत्नी भुल्ली देवी (40) के रूप में हुई है.महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक के स्वजन साठा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि विक्रम मोहिउद्दीननगर के हीरो शो रूम में बाइक मैकेनिक का काम करता था.आज काम खत्म कर अपने घर फतेहा जा रहा था.इसी दौरान एनएच 28 पर महिला को धक्का मारते हुए खुद भी सड़क पर पलटी मारते हुए डिवाईडर से जा टकराया. जिसमें वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया.और अस्पताल में लाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गया.मृतक का 6 महीने पहले ही शादी हुआ था.मौत की सूचना सुन स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

वही घायल महिला भुल्ली देवी ने बताया कि वह दलसिंहसराय में डॉक्टर से दिखा कर अपने घर जा रही थी. एनएच 28 पर सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आरहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया.जिसमे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गई.वही सूचना पर दरोगा राजन कुमार दल बल के साथ पहुँच छानबीन करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!