Patna

गया के राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सुनील सिन्हा समेत दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

गया।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘मिलन समारोह’ में नवागत राजनीतिक नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद सम्बोधित करते हुए भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि 2024 में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत बनाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भाजपा के सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि अब किसी और को नहीं, 2025 में भाजपा की सरकार बनायेंगे और भाजपा का कार्यकर्ता ही बिहार का मुख्यमंत्री होगा।श्री कर्पूरी ठाकुर को जनसंघ (भाजपा) ने ही दो बार तो लालू प्रसाद को पहली बार मुख्यमंत्री बनाया है। नीतीश कुमार को पांच बार भाजपा ने मुख्यमत्री बनाया। अब किसी और को नहीं, बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय समन्वय मनीष पंकज उर्फ मनीष मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन बिहार गया के पार्षद प्रतिनिधि गया के उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुमार सिन्हा, मनीष, संजय सिन्हा व चन्द्रभूषण यादव मुखिया प्रतिनिधि राणा रंजीत सिंह आदि को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन सभी का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि आप सब के आने से भाजपा और मजबूत होगी तथा 2024 और 2025 में अपने संकल्पों को पूरा करेगी।

 

मिलन समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने किया है lइस अवसर पर मुख्य रूप से, भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू प्रदेश मंत्री सजल झा अजय यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह अशोक भट्ट आदि उपस्थित थे l

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!