Samastipur

दलसिंहसराय;बदमाशों ने ताड़ी दुकानदार को फांसी लगा पेड़ से लटका कर किया हत्या,जांच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर के टांडा के पास एक ताड़ी दुकान चला रहे दुकानदार की बदमाशों ने रविवार की देर शाम पेड़ पर फांसी लगाकर हत्या कर फरार हो गया. मृतक ताड़ी दुकानदार की पहचान समस्तीपुर निवासी तेज नारायण पासवान के रूप में की गई.बताया जाता है कि तेज नारायण अपने ससुराल रामपुर जलालपुर में रहकर टांडा के पास ताड़ी दुकान चलाता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रविवार की देर शाम ताड़ी दुकान पर ताड़ी पीने आए कुछ दबंग लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ.दुकान बंद कर ससुराल जाने के दौरान दुकानदार तेजनारायन को बदमाशो ने फांसी लगाकर हत्या करने के बाद उसे पेड़ में टांग कर फरार हो गया.ग्रामीणों ने जब देखा तो इसकी सूचना परिजनों को देते हुए स्थानीय थाना को दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था.वही घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया की घटना की सूचना मिली है.मामले की छानबीन की जा रही हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!