Samastipur

Samastipur News:तीसरी सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों को सजाया गया

Samastipur News:हसनपुर | सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर प्रखंड अंतर्गत अलग अलग गांवों स्थित शिव मंदिरों को सजाया गया है। प्रखंड के पटसा, नयानगर, मंगलगढ, शासन, रामपुर, हसनपुर गांव, आतापुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। खासकर पटसा स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर में तीसरी सोमवारी को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। इस मंदिर में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव की शिवलिंग की महिमा के बारे में बड़े बुजूर्गों का मानना है कि यहां मनोकामना मांगने वाले शिवभक्त कभी निराश होकर नहीं लौटते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सोमवारी के दिन पटसा गांव के अलावा अगल बगल के गांवो के लोग भी जल चढ़ाने श्रद्धा और उल्लास के साथ पहुंचते हैं। इधर नयानगर गांव स्थित पुरानी शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी के दिन से ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यहां भक्तों का आना जाना पूरे सावन भर लगा रहता है। पंडित जयकांत झा ने बताया कि साठ साल से अधिक समय पहले से इस मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भगवान शिव की उपासना हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!