Samastipur

समस्तीपुर में इको पार्क के रूप में विकसित होगा महादेव पोखर, लोग कर सकेंगे नौका विहार

समस्तीपुर से सटे कोरबद्धा गांव के महादेव पोखर को वन विभाग इको पार्क के रूप में विकसित करेगी। जहां लोग फुर्सत के समय परिवार के साथ नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगे। इसको लेकर वन ने कवायद शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पोखर की जमीन वन विभाग को स्थानांतरित किए जाने बाद डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता ने स्थल का निरीक्षण भी किया है। इस पोखर को इको पार्क बनाये जाने के बाद कोरबद्धा और आसपास के इलाके का तेजी से विकास होगा। पार्क बनने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी विकसित होगें।

 

क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक अभय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि करबी 20 एकड़ में फैले इस पोखर को पार्क के रूप में विकसित करने की की जिम्मेवारी वन विभाग को दी गई है। पार्क निर्माण को लेकर डीएफओ के नेतृत्व में कार्य योजना बनाई जा रही है। इस स्थल पर वन विभाग अपना कार्यालय भी बनाएगी। जिससे पार्क की सुरक्षा भी आसान हो जाएगी।

पोखर का बदला जाएगा लुक, चारो ओर बनेगा वाक पथ

पार्क बनाने के लिए वन विभाग महादेव पोखर कर सफाई कराकर पोखर के चारो ओर वाक पथ का निर्माण कराएगी। ताकि लोग सुबह के समय मॉर्निंक वाक कर अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकेंगे। डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता बताते हैं कि पोखर के चारों ओर पौध रोपण कर यहां पर नर्सरी विकसित की जाएगी। जहां सभी मौसम व जमीन में कौन-कौन पौधा लगाया जाएगा। वह लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। पार्क की घेराबंदी कर वाटर ड्रेनेज की सुगम व्यवस्था की जाएगी ताकि पार्क में एक लेवल तक पानी रहे। पानी सुखने की स्थिति में पानी के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।

नौका विहार कर सकेंगे लोग

इस पार्क में नौका विहार की भी व्यवस्था होगी। पर्यटक खुद ही अपने पैरों से नौका चलाकर नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। नौका विहार के दौरान सुरक्षा को लेकर भी कई इंतजाम किए जाएंगे। ताकि कोई हादसा नहीं हो। नौका विहार करने वालों को लाइव जैकेट तक उपलब्ध कराया जाएगा।

चारों ओर लगेगा सीसीटीबी
पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के वनरक्षी तो रहेंगे ही । पार्क के चारों और सीसीटीबी कैमरा लगाया जाएगा। ताकि लोगों की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। लाइटिंग की व्यवस्था भी उत्तम किया जाएगा।

पार्क में प्रवेश के लिए लगेगा शुल्क
बताया गया है कि इस पार्क में प्रवेश के लिए इंट्री फीस का प्रावधान किया जाएगा। अभी इसका फैसला नही लिया गया है। डीएफओ ने बताया कि अभी पार्क को जल्द से जल्द विकसित करने की दिशा में कार्य शुरू किया गया। विभागीय निर्देशानुसार इस दिशा में काम होगा।

इलाके में बढेंगे रोजगार के अवसर
शहीर से दूर इस पार्क के खुलने से इलाके में रोजगार के अवसर विकसित होंगे। नये लोगों को काम मिल सकेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!