Weather UpdateSamastipur

समस्तीपुर का मौसम; 37 डिग्री पहुंचा तापमान,बारिश नहीं होने से बढ़ी उमस भरी गर्मी

समस्तीपुर का मौसम:समस्तीपुर और आसपास के जिलों में एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। तीखी धूप निकल रही है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। अधिकतम तापमान भी एक सप्ताह के बाद फिर से 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जो समान्य से 3.7 डिग्री अधिक है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं न्यूनतम तापतान में भी बढोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापतान भी 26.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जो समान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। उधर, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि जिले में मानसून कमजोर पड़ गया है। अभी तीन चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

बारिश नहीं होने की वजह से बढ़ रही गर्मी।
आसमान साफ रहने के कारण तीखी धूप निकल रही है। जिससे पुन: गर्मी बढ रही है। बारिश नहीं होने पर तापमान में अभी और बढोतरी दर्ज की जा सकती है। चार -पांच दिनों के बाद उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर हल्का-मध्यम बादल छाने से कहीं-कहीं हत्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री के बीच होने की संभावना है। सुबह की सापेक्षिक आद्रता 85-90 और दोपहर की आर्द्रता 60-70 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान 10-15 किलोमीटर की स्पीड से पुरवा हवा चल सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!