Patna

कृषि,पशु व मत्स्य संसाधन विभाग बिहार में मोदी सरकार की देन:प्रेम

गया ।भाजपा के वरीय नेता व पूर्व कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि,पशु व मत्स्य संसाधन विभाग बिहार को मोदी सरकार की कई देन है। पूसा में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना। पटना में जैविक खेती का क्षेत्रीय कार्यालय। बक्सर में गोकुल ग्राम की स्थापना की गई। बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में गुड़ अनुसंधान एवं उत्पादन केंद्र। पशुधन सीमेंन उत्पादन केंद्र पूर्णिया। सीमेंन ट्रांसफर केंद्र पटना। बछिया उत्पादन हेतु सीमेंन केंद्र बरौनी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना नूरसराय,बिहार शरीफ। नारियल विकास बोर्ड पटना की स्थापना। गोरौल,हाजीपुर में राष्ट्रीय केला उत्पादन केंद्र की स्थापना की गई है। फूड प्रोसेसिंग प्लांट की जोनल कार्यालय,आलू अनुसंधान केंद्र पटना में। मत्स्य उत्पादन केंद्र किशनगंज की स्थापना, मखाना रिसर्च सेंटर दरभंगा। दरभंगा के मखाना,भागलपुर के कतरनी चावल, भागलपुर के जर्दालू आम,मुजफ्फरपुर के लीची को जीआई टैग,मुजफ्फरपुर में मेगा फूड पार्क,बिहार को 200 एफ पी ओ। प्रत्येक प्रखंड को एक एफपीओ गठन के लिए 50_50 हजार रुपया।

 

बरौनी में बंद खाद कारखाना को पुनःचालू कराने का काम मोदी सरकार ने किया है। इन योजनाओं के कारण बिहार में रोजगार,शिक्षा,आय के श्रोत के साथ साथ किसानों, मत्स्य पलको की आमदनी बढ़ी,राज्य की आर्थिक तरक्की के द्वार खुले।यह तो सिर्फ एक विभाग का नमूना है।बिहार में विकास की गंगा बहा रही है मोदी सरकार।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!