Patna

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरुआत

गया।राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा आज जी पी पैलेस,चांदचौरा में पत्रकार सम्मान समारोह एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान युग में विज्ञान की प्रगति और भौतिकवादी चकाचौंध तथा सुविधावादी वृत्ति के बढने के कारण मनुष्य अपनी मानवीय शक्ति तथा भविष्य के प्रति खासकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति उदासीन होता जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जबकि भारतीय संस्कृति में नदी, पेड़, पौधे, धरती, सभी को संरक्षित करने के उद्देश्य से ही पुजनीय माना था। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति को परमेश्वर की संज्ञा दी। वक्ताओं ने आज से ही उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर मानसून एक एक पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान में सहयोग करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा गर्मी, बरसात, जाड़े में निर्भीक होकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे रहने वाले, बिना डरे हुए पत्रकारिता करने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया है।

 

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष पंकज, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, कुंदन सिंह, सुनील बम्बई, मुन्ना यादव, सारिका वर्मा, रमेश गुप्ता, आशीष कुमार, विक्की वर्णवाल,हिरा यादव, प्रमोद तुरी, आशा देवी,संजु देवी,पुनम देवी,सोनम कुमारी, बिन्दु बाला सिंह, अनिल सिंह ,मधु देवी कंचन देवी उपस्थित थे। इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!