sportsSamastipur

दलसिंहसराय;सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के चौथे चक्र में विपल,फ़ातिमा,विजय, मिर्तुंजय सयुक्त रूप से 4-4 अंको के साथ शीर्ष पर 

दलसिंहसराय;दलसिंहसराय शहर में चल रहा यशवंत कुमार चौधरी स्मृति बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीसरे चक्र की शुरुआत मिना रानी सेवनिर्वित अस्सिटेंट के द्वारा शुरू किया गया.तीसरे चक्र में पहले विसात पे वरिष्ठ खिलाड़ी सुधीर कुमार सिन्हा को शिव प्रिया भारद्वाज अंक बाटने पर मजबूर किया. वही दूसरे बोर्ड पे विपल सुभाषी ने मुकेश कुमार को आसानी से परास्त कर अपने विजय रथ को बनाए रखा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तीसरे बोर्ड पे विजय कुमार ने विशाल शर्मा को आसानी से मात देकर अपनी वरीयता बनाए रखी. इसी तरह चौथे बोर्ड पर महिला सनसनी मरियम फातिमा ने सौरभ कुमार को फ्रेंच डिफेन्स पद्धति में खेलतें हुए 14 से 16 चालों के बीच अपनी बढ़त बनाई परंतु सौरभ ने खेल कौशल को प्रदर्शित करते हुए बराबरी करने का प्रयास किया अंततः मरियम फातिमा ने बाजी अपने पक्ष में कर ली।

चौथे चक्र की रोचक बाजियों के सहारे विपल सुभासी,मरीयम फ़ातिमा,विजय कुमार एवं मिर्तुंजय कुमार सयुक्त रूप से 4-4 अंको के साथ शीर्ष पे बने हुए है। पहले बोर्ड पर विपुल सुभासी ने English Opening के गेम में अपने 14वे चाल”Na6″ देकर बढ़त बनाई जिस कारण 22वे चाल में देव कुमार को बाजी छोड़ने पर मजबूर किया । दूसरे बोर्ड पर विजय कुमार ने Unusual Opening कर 22वे Move में “Bb5” में प्रभात कुमार पर बढ़त बनाई अंततः 43वे चालो के बाद प्रभात ने अपनी हार मान ली । तीसरे बोर्ड पर मरियम फ़ातिमा ने क्यूंइस इंडियन ओपनिंग में रूपेश बी रामचंद्रन को अपने चालो में फसाए रखा । अपनी 29वी चाल “Kf1” द्वारा रामचन्द्रन पर अपनी बढ़त बना ली । जो अंततः 57 चालो के बाद उनके विजय अभियान का सार्थी हुआ ।

एक अन्य सनसनी खेल में मिर्तुंजय कुमार ने भी क्युन्स इंडियन पद्धति अपनाते हुए नीलेश कुमार को अपने चालो में भ्रमित कर उन पर मनोवैज्ञानिक दबाब देते हुए अपनी 29वी “f6” देकर अपने कौशल का परिचय देते हुए नीलेश पर दबाब बनाए रखा जो 48वे चालो में विजय में परिवर्तित हो गयी।समाचार लिखे जाने तक निर्णायक मंडली के ऑर्बिटल नंदकिशोर श्रीवास्ताव एवं इकबाल आलम आयोजक सचिव नवाव आबिद जिलानी एवं अंकित कुमार चौधरी द्वारा 5वी चक्र प्रारम्भ की तैयारी कर ली है । जिसके अनुसार विपल सुभासी एवं मरियम फ़ातिमा प्रथम विसात पर खेलेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!