Samastipur

Dalsinghsarai breaking news:डैनी चौक के पास सड़क किनारे खड़े 2 व्यक्ति को ट्रक ने मारा धक्का,गम्भीर हालत में रेफर

Dalsinghsarai breaking news;दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 डैनी चौक के पास बछवाड़ा की ओर से आरही एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्ति को धक्का मारते हुए भागने लगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही जख्मी व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जख्मी की पहचान सिंघिया खुर्द मुसफिल थाना निवासी दीपक महतो के पुत्र रंजीत महतो (35) एंव उसी गांव के मो. मुहिम अली (37) के रूप में हुई है।

जख्मी के स्वजनों ने बताया कि दोनों दलसिंहसराय के मोख्तियारपुर में कुटुम के यहां रिश्ता देखने आए हुए थे.वही आज वह घर जाने के लिए डैनी चौक के पास बस का इंतजार कर रहे थे.तभी बछवाड़ा की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक आया और दोनों को धक्का मारते हुए भागने लगा।

जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर के ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया.वही गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों का प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!