Ajab Gajab NewsPatna

आम की कीमत सुन रह जायेगें हैरान,नालंदा के एक किसान के बगीचे में फला मियाजाकी आम,लोगों के बीच कौतूहल

आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है | हो भी क्यों नहीं यह हमारे देश का राष्ट्रीय फल और फलों का राजा जो है | यूं तो आम की कई किस्में होती है | इसमें मालदा ,दशहरी, लंगड़ा, चौसा व अन्य शामिल है | आम की कई किस्मों, स्वाद और गुणों के कारण काफी मशहूर है |लेकिन आज हम दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी  की बात करते हाँ |

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जो इन दिनों नालंदा जिले के चंडी प्रखंड के ढकनिया गांव निवासी स्व सुरेंद्र सिंह के बगीचे नंदन वाटिका की शोभा बढ़ा रही है | उनके पुत्र किसान मुकेश , नीतीश और राम कुमार की माने तो सुरेंद्र सिंह पेड़ पौधे लगाने के शौकीन थे |

 

पिता ने सोशल मिडिया पर जानकारी हासिल कर साल 2021 में जापान से इस प्रजाति के पौधे को मंगवाया | इसमें पिछले दो साल से फल रहा है | उनका कहना है कि इस साल 21 फल लगे थे | एक एक कर तोड़ने के बाद इसमें अब 5 फल बच रहे हैं | किसान मुकेश और रामकुमार बताया कि उनके पिता जी की इच्छा थी कि जब भी कोई उनके बगीचे में आये तो वे सभी किस्म के पौधे और फल को देख सके | करीब 3 एकड़ में आम के मियाकाजी , ब्लैक स्टोन ,सेड लेश की प्रजाति के अलावा, सेव , इलायची , साबुतदाना , कसेली , ब्लैक नींबू , ब्लैक अमरुद , उजला जामुन ,सभी तरह के मसालों के पौधे वे अपने घर के समीप नंदन वाटिका में उपलब्ध है |

 

बगीचे की रखवाली के लिए सीसीटीवी कैमरा और डॉग रखे हुए हैं | उनका दावा है कि भारत में इसकी कीमत करीब 10 हजार तो अन्तराष्टीय बाजार में इसकी कीमत 2 लाख रुपए किलो है | हालांकि उनके पिता सुरेंद्र सिंह इस दुनिया में नहीं रहे पर उनके यादों को सहेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं |

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!