Samastipur

रेलवे ट्रैक के किनारे फेंके कार्टन में बंद मिला नवजात ,हुई मौत

इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना दरभंगा शहर के लक्ष्मीसागर मुहल्ले में गुरुवार की अहले सुबह को देखने को मिली है। जहां रेलवे ट्रैक के बगल में झाड़ियों के बीच नवजात का शव मिला। रेलवे ट्रैक पास मिले नवजात के शव पर कपड़ा तक नहीं था। जिस किसी ने भी इस मंजर को देखा वह हतप्रभ रह गया। इसी दौरान लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा है कि गुरुवार की अहले सुबह दोनार गुमटी की ओर से तीन महिला एक कार्टन लेकर रेलवे ट्रैक के किनारे से जा रही थी। और कुछ दूरी के बाद कार्टन को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक कर चली गई। जिसके कुछ देर के बाद उधर से गुजर रहे लोगो ने देखा कि कार्टन के अंदर एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!