Samastipur

समस्तीपुर;बारातियों के साथ डांस करने से रोका, विवाद के बाद बाइक से आए थे युवकों ने दुल्हन के चाचा को पीटकर मार डाला 

समस्तीपुर;बारातियों के साथ डांस करने से रोका, विवाद के बाद बाइक से आए थे युवकों ने दुल्हन के चाचा को पीटकर मार डाला

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समस्तीपुर में दुल्हन के चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। परिजनों का कहना है कि बाराती डांस कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोकल लड़के बारातियों के साथ डांस करने लगे। दुल्हन के चाचा ने उन्हें रोका। जिसके बाद स्थानीय युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।

 

 

उस वक्त बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया गया, लेकिन बाद में 25-30 युवक बाइक से आए और शादी पंडाल में घुसकर नारायण महतो की पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

मामला जिले के कल्याणपुर थाने के रामपुरा गांव का है। मौत की जानकारी मिलते ही आक्रोशितों ने शुक्रवार सुबह सड़क जाम कर दिया। परिजन और स्थानीय लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा मेन रोड को जाम किया, जिससे कई घंटों तक आवागमन ठप रहा।

महिलाओं के ग्रुप में घुसकर कर रहे थे डांस

 

रामपुरा गांव में गुरुवार रात को कृष्ण महतो की बेटी की शादी थी। बारात वैशाली जिले के चिनोटा से आई थी। लड़की पक्ष ने बताया कि बारात घर के दरवाजे के सामने आ गई। उसके बाद कुछ लोकल युवक महिलाओं के ग्रुप में जबरदस्ती घुसकर डांस कर रहे थे। लड़की के चाचा नारायण महतो ने युवकों को डांस करने से मना किया। जिससे नाराज युवक गाली-गलौज करने लगे।

 

बाद में लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। लोगों ने बताया कि इसी दौरान 25-30 की संख्या में युवक बाइक से आए। और शामियाना में घुस कर नारायण महतो की पिटाई कर दी। लोगों ने तोड़फोड़ भी मचाया।

 

बाद में जख्मी को लोग देर रात सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद रात में ही लोग उनके शव को लेकर वापस कल्याणपुर चले गए। सुबह से लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया है।

 

 

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

 

कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। अभी परिवार के लोगों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!