Samastipur

Dalsinghsarai breaking news;शहर में डाबर एजेंसी के व्यवसाई के घर के पास हथियारबंद बदमाशो दो लाख रुपए व स्कूटी लुटा

Dalsinghsarai breaking news:दलसिंहसराय से एक बड़ी खबर सामने आरही है जँहा एक डाबर एजेंसी व्यवसाई के घर के पास से व्यवसाई से बदमाशो ने  लूट की घटना को अंजाम दिया है। ताजा घटना दलसिंहसराय शहर के मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित डाबर एजेंसी के व्यवसाई के घर के गेट पर पहले से घात लगाए बदमाशो ने अभी अभी हथियार के बल पर व्यवसाई से पुलिसिया व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो लाख रूपए सहित स्कूटी बाइक और लैपटॉप लूट कर फरार हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

व्यवसाई गुदरी रोड स्थित डाबर कंपनी शंकर आयुर्वेदिक एजेंसी बंद कर रामनाथ केजरीवाल के पुत्र राजेश केजरीवाल उर्फ डब्बू अपने घर आए थे.रात के करीब 8.45 बजे के करीब जैसे से वह अपनी स्कूटी लगाकर घर का दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाए,तभी उनके घर के पास पहले से घात लगाए दो की संख्या में बदमाशो ने हथियार के बल पर बैग लूट लिया।

बैग में दो लाख रुपए के साथ एक लैपटॉप और दुकान की कागजात था.वही भागने के दौरान बदमाशो ने व्यवसाई की स्कूटी भी लूट कर फरार हो गए.इस दौरान बदमाशो ने एक राउंड हवाई फायरिंग भी किया है.घटना की सूचना के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!