Issues Problem NewsSamastipur

Dalsinghsarai News:बंगरा मे दलसिंहसराय के युवक की गोली मारकर हत्या,ससुराल में बनवा रहा था घर

Dalsinghsarai News:समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया पावर हाउस के समीप का है. सोमवार (10 जुलाई) को बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर निवासी सुजीत कुमार चौधरी के रूप में की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मजदूरों के साथ भी बदमाशों ने की मारपीट

 

घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक सुजीत कुमार चौधरी मणिपुर के इंफाल में फेरी का काम करता था. इन दिनों वह अपने ससुराल सिरसिया में जमीन खरीदकर घर बनवा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने सिर में गोली मार दी. इतना ही नहीं बल्कि घर के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट भी की गई है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल

इधर घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. ससुराल वालों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी. घटना की सूचना के बाद सदर डीएसपी  संजय कुमार पांडेय दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद प्राथमिक पूछताछ की.

जल्द होगी हत्या करने वालों की गिरफ्तारी

इस पूरे मामले में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के खुलासे को लेकर पुलिस टीम को एक्टिव कर दिया गया है. पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है. इस घटना में जो भी अपराधी संलिप्त होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!