Indian RailwaysSamastipur

Railway News;अब से शाहपुर पटोरी स्टेशन पर रूकेगी पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस

Railway News;बरौनी व बेगूसराय के लोगों को शाहपुर पटोरी जाने के लिए रेलवे से एक और विकल्प मिला है। रेलवे ने पाटलिपुत्र से सहरसा के बीच चलने वाली जनहित एक्सप्रेस को शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव स्वीकृत किया है। हालांकि शुरुआत में जनहित एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में शुरू किए जाने वाला यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा और पाटलिपुत्र के मध्य परिचालित की जा रही गाड़ी सं. 13205/13206 सहरसा-पाटलिपुत्र-सहर सा जनहित एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर 11.07.2023 के प्रभाव से प्रयोगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है। जनहित एक्सप्रेस 02.30 बजे शाहपुर पटोरी स्टेशन पहुंचकर 02.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!