Samastipur

Samastipur मे हनुमान की मूर्ति हटाने पर हंगामा,घंटों तक रहा सड़क जाम;राहगीर हुए परेशान

Samastipur:समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी के रामपुर गांव में सड़क किनारे स्थापित हनुमान की प्रतिमा हटाये जाने से आक्रोशित लोगों ने विखंडित प्रतिमा के साथ रामपुर-गंगापुर सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पूसा के अलावा ताजपुर, मुफस्सिल आदि थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। लोगों ने बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर रखा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सड़क जाम कर हंगामा कर रहें लोग

घटना के बारे में बताया गया है कि रामपुर गांव में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लंबे समय से हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर लोग पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक गुट द्वारा प्रशासन से शिकायत की गई कि प्रतिमा सरकारी जमीन पर स्थापित है। जिसके बाद इस मामले में पूसा प्रखंड के सीओ के साथ पहुंची। टीम ने उक्त प्रतिमा हो सरकारी जमीन से हटा दिया। मामले की जानकारी जब दूसरे पक्ष के लोगों को मिली तो लोग आक्रोशित हो उठे और विखंडित प्रतिमा को सड़क पर रखकर सड़क को बांस घेर दिया और जाम शुरू कर दिया।

 

सड़क जाम की सूचना पर पूसा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोगों के विरोध को देखते हुए जिला मुख्यालय सूचना दी गई। जिसके बाद अन्य थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है लेकिन लोग पहले पुन: मंदिर को स्थापित करने की मांग पर डटे हुए थे। बांद में प्रशासनिक हस्तक्षेपर पर मामला को शांत कराया गया।

 

 

 

सदर डीएसपी ने क्या कहा?

 

सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिस जगह पर प्रतिमा रखी हुई थी। वह जमीन विवादित है। दोनों पक्ष की सहमती के बाद सीओ द्वारा प्रतिमा हटाया गया था। लेकिन एक पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। हालांकि दोनों पक्ष को पुन: बैठाकर मामला को शांत करा दिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सड़क जाम भी खत्म हो गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!