Samastipur

दलसिंहसराय;राजद कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया पार्टी का 27 वां स्थापना दिवस

दलसिंहसराय,शहर के एनएच 28 स्थित राजद नेता के आवास पर राजद का 27 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर के नेतृत्व में राजद नेताओं ने केक काट कर स्थापना दिवस मनाते हुए कार्यकर्ताओ का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राज दीपक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1997 में लालू प्रसाद यादव ने इस पार्टी की स्थापना की थी और तब से लेकर आज तक राष्ट्रीय जनता दल लोगों की सेवा में लगा हुआ है.आज 27 साल हो गया.कहा कि आगे भी जब तक जुल्म जिंदा रहेगा तब तक राजद सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा।
मौके पर इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश सचिव नंदकिशोर महतो,चंदन प्रसाद,प्रधानमहासचिव महेन्द्र कुमार,युवा राजद के महासचिव प्रमोद राय,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष पुंजय कुमार, राजद नेता सुरेंद्र राय,पंचायत अध्यक्ष चंदन कुमार,अर्जुन राय,अशोक सिंह,राकेश कुमार,हेमलता कुमारी,नवीन कुमार,राम उदय राय,भोला राय,राम प्रवेश राय,श्याम सुंदर राय सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!