Samastipur

Samastipur;उजियारपुर का सरफराज होमगार्ड की वर्दी में फर्जी पुलिस बना,पुलिस ने पकड़ा

Samastipur ;समस्तीपुर.नगर पुलिस ने शहर के बस स्टैंड के पास है एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान का वर्दी पहना हुआ था। युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद अजीम का पुत्र मोहम्मद सरफराज के रूप में हुई है। फर्जी पुलिस की सूचना मिलने पर नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि नगर पुलिस को सूचना मिल रही थी कि एक वर्दीधारी युवक विभिन्न जगहों पर घूम घूम कर अवैध रूप से वसूली कर रहा है सूचना के आधार पर उसे शहर के ताजपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूछताछ में पता चला कि वह होमगार्ड का जवान नहीं है लेकिन होमगार्ड की वर्दी पहन रखा है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया है कि युवक से आज उसकी प्रेमिका मिलने वाली थी जिस कारण वह जानने वाले से वर्दी लेकर पहन लिया था ताकि उसकी प्रेमिका पर प्रभाव बन सके हालांकि पुलिस उसके इस बयान पर भरोसा नहीं कर रही माना जा रहा है कि युवक अवैध रूप से तसल्ली करने के लिए यह सब कर रहा था। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि अवैध रूप से वर्दी पहने एक युवक को पकड़ा गया है जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!