Issues Problem NewsSamastipur

Samastipur news; शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण,नवजात को किया गायब,दो गिरफ्तार

Samastipur news /एकशादी शादीशुदा महिला को युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महिला तीन साल से यौन शोषण का शिकार हो रही थी, जब सात माह की गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन निजी क्लीनिक के कर्मियों ने ऑपरेशन के बाद महिला के बच्चे को गायब कर दिया।इसके बाद बीते 25 जून को पीड़िता ने महिला थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव के बागेश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव को नामजद किया है।

रोसड़ा थाना के शारदानगर स्थित साथी हेल्थ केयर के चिकित्सक व कर्मियों को साजिश में शामिल होने की आशंका व्यक्त की गई है। जांच के बाद महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्राथमिक अभियुक्त अलग-अलग निजी क्लीनिक के दो कर्मि‍यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.आरोपित की पहचान विभूतिपुर थाना के पटपारा गांव के भरत कुमार और रोसड़ा थाना के सहियारपुर निवासी रामबालक महतो के रूप में हुई। वहीं मुख्य आरोपित की तलाश जारी है।

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो बना कर तीन साल से कर रहा था शारीरिक शोषण
जिले के बिथान थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली एक शादीशुदा महिला को हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव निवासी अशोक यादव नाम के एक युवक से प्यार हो गया। महिला अपने पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व आरोपित ने शादी का झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए और उसने अपने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। लोकलाज के भय से वह विरोध करने में असमर्थ थी। वह कई बार गर्भवती हुई। आरोपित उसे निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा देता था।

शुदकुशी करना चाहती थी पीड़‍िता
जब भी वह शादी का दबाव बनाती तो आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी की बात टाल देता। सात माह पूर्व जब वह गर्भवती हुई तो अशोक पर फिर से शादी करने का दबाव बनाया।इस दौरान समाज में लोकलाज के कारण उसने खुदकुशी भी करना चाही, लेकिन शादी का झांसा देकर उसे रोक लेता था। बीते 22 जून को आरोपित उसे रोसड़ा थाना क्षेत्र के शारदा नगर स्थित साथी हेल्थ केयर में गर्भपात के लिए भर्ती कराया, लेकिन सात माह पूरा होने के कारण गर्भपात नहीं हुआ।

साथी हेल्थ केयर में उसने एक लड़के को जन्म दिया। वह अचेत थी, जब होश आया ताे उसने अशोक की खोजबीन की और उसे फोन किया, तो वह गायब मिला।दो दिन बाद 24 जून को अशोक उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा। रात में हेल्थ केयर के चिकित्सक और अशोक ने उस बच्चे को गोद में लेकर अपने मोबाइल में एक तस्वीर ली और चार सादे कागज पर उसके अंगूठे का निशान ले लिया।

इसके बाद बच्चे को लेकर चार पहिया वाहन पर बैठाकर गांव की ओर ले गए और रास्ते में बांध के किनारे ले जाकर हाथ से बच्चा छीनकर अशोक भाग निकला, उसने धमकी दी कि बच्चे को बेच देंगे और तुम्हारी हत्या कर देंगे।पीड़िता ने साथी हेल्थ केयर के चिकित्सक और आरोपित के द्वारा साजिश के तहत बच्चे को गायब कर हत्या की आशंका व्यक्त की है।

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी है। घटना में दो अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, मुख्य आरोपित की तलाश जारी है। बताया गया है कि आरोपित भरत कुमार राेसड़ा के कृष्णा हॉस्पि‍टल का कर्मी है। वहीं, दूसरा रामबालक महतो साथी हेल्थ केयर का कर्मी है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!