Issues Problem NewsSamastipur

Dalsinghsarai breaking; विधुत तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलसे,पिता की मौत

Dalsinghsarai breaking;दलसिंहसराय शहर से एक दुःखद खबर आरही है यहाँ शहर के वार्ड संख्या चार में मनोकामना मंदिर के पास स्थित मुख्य सड़क पर बिजली पोल के पास प्रवाहित करंट की चपेट में आने से पिता पुत्र झुलस गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जँहा पिता की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.जबकि पुत्र का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड चार निवासी स्व.शिवजी साह के पुत्र वरुण साह 42 के रूप में की गई है.जबकि जख्मी की पहचान मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार 16 के रूप में हुई है.बताया जाता है मृतक मनोकामना मंदिर के पास ठेला लगाकर समोसा – पकौरी बेचने का काम करते था.आज भी ठेला पर सामान बेच रहा था तभी पास से ही गुजर रहे विधुत तार के सम्पर्क में आगया।

वही बचाने गए उसके पुत्र भी करेंट के चपेट में आगया.आसपास के लोगो ने वरुण साह को अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती करवाया जँहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनो का रो रो कर बुरा हाल है.घटना की सूचना के बाद चंदन प्रसाद,अरुण गुप्ता,मनीष वर्णवाल सहित समाज के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचकर पीड़ित के परिवार को सत्वाना दे रहे थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!