Jobs VacancySamastipur

Dalsinghsarai में कैपस सलेक्शन;गौतम बुद्ध आईटीआई के 65 एंव टेक्निकल आईटीआई के 45 छात्रों का हुआ चयन

Dalsinghsarai;दलसिंहसराय शहर के रामपुर जलालपुर स्थित गौतम बुद्ध आईटीआई परिसर में निदेशक इंजीनियर अमित अभिषेक के नेतृत्व में सुजुकी मोटर कंपनी गुजरात के लिए कैंपस कराया गया.इसमें कुल 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कैपस में समस्तीपुर, भागलपुर, बेतिया वैशाली, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज जिलों के छात्रों ने भाग लिया.जिसमें गौतम बुद्ध आईटीआई के 65 और दलसिंहसराय टेक्निकल आईटीआई के 45 छात्रों का चयन हुआ एवं अन्य जिलों के 80 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

संस्थान के निदेशक श्री अभिषेक ने कैंपस में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका संस्थान हर साल 3 से 4 बड़ी कंपनियों को लेकर कैंपस कराती है.और इससे इस क्षेत्र के हजारों युवा अभी तक लाभ उठा चुके हैं।

 

कंपनी के द्वारा छात्रों को प्रतिमाह 21400 के वेतनमान पर चयन किया गया.चयनित छात्रों में हर्ष का माहौल था.मौके पर कम्पनी के एच.आर.दिलीप झा,संस्थान के प्रबंधक धीरज झा,अनुदेशक राजकुमार चौधरी,विनय यादव,मुकुल चौधरी,विनोद कुमार,रंजीत कुमार,दीपक कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!