HealthPatna

सदर अस्पताल में मनाया गया नशा विमुक्ति दिवस,लोगों को किया गया जागरूक

सीतामढ़ी।सदर अस्पताल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में रैली का भी आयोजन किया गया। रैली मे नशा के खिलाफ नारे लगाए गए व अस्पताल कर्मियों को नशा न करने के लिए शपथ भी दिलाया गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दिवस की अगुवाई कर रहे प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्पताल के गार्ड को यह हिदायत दी गयी है कि अस्पताल परिसर में कहीं भी कोई भी किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने दें। प्रभारी सिविल सर्जन ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए शहर में जगह जगह होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं वहीं माइकिंग के द्वारा भी जागरूकता फैलाई जा रही है।

 

समारोह में आपातकाल कर्मी सहित चिकित्सा पदाधिकारियों सहित एएनएम प्रियदर्शनी, प्रियंका, सोनू कुमार, रमेश कुमार सहित एनसीडी सेल के घनश्याम और मनोज कुमार ने भी भाग लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!