Issues Problem NewsAjab Gajab NewsSamastipur

Samastipur:प्रेमी युगल का वीडियो वायरल,लापता छात्रा ने प्रेमी से की शादी:दोनों में था लंबे समय से प्यार

Samastipur जिले के मोहिउद्ददीन नगर का एक प्रेमी युगल का वीडियो रविवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शनिवार से लापता एक छात्रा ने शादी के जोड़े में प्रेमी के साथ वीडियो में शादी की जानकारी दे रही है। वायरल हो रहे वीडियो में वह बताती है कि उसका नाम रानी कुमारी है। वह मोहिउद्ददीन नगर की रहने वाली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसने इसी थाने के करीमनगर के राजा नाम के लड़के के साथ शादी कर ली है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम था। 22 सेकेंड के इस वीडियो में वह मांग में सिंदूर लगाए हुए है। रानी और राजा दोनों ने माला पहन रखा है। वीडियो किसी पार्क का लग रहा है। जिसमें दोनों सेल्फी मोड में वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

शनिवार को घर से हुई लापता

बताया गया है कि मोहिउद्दीन नगर की रहने वाली रानी कुमारी शनिवार शाम से घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। रविवार सुबह ही उसके लापता होने की जानकारी थाने को दी गई है। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे से रानी और राजा का शादी कर लेने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बताया गया कि रानी के पिता मोहिउद्दीन नगर के अच्छे कारोबारी है। लड़की के परिजन ने इस मामले में थाने में आवेदन भी दिया है।

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने कहा कि लड़की की मां द्वारा इस मामले में आवेदन दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!