Patna

रांची से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

गया। रामपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग दौरान एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया चोर मेडिकल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला है। मोटरसाइकिल छह वर्ष पूर्व रांची के मूरी थाना क्षेत्र से चुराई गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अपराध पर रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिले में सख्ती से वाहन चेकिंग का आदेश दिया गया है। इसी आदेश के तहत रामपुर थाने की पुलिस शाम के वक्त वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकवा कर चेकिंग की तो पुलिस की टीम को बाइक सवार की हरकतों पर शक हुआ। पुलिस ने गहना से पूछताछ की तो पता चला कि बाइक सवार की बाइक चोरी की है। रांची के मूरी थाना क्षेत्र से वर्ष 2017 मंे बाइक चुराई गई थी। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान चंदन कुमार के रूप में दी है। वह मेडिकल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला है।

 

 

आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि वाहन चेकिंग के तहत पूर्व में भी कई अपराधी पकड़े जा चुके हैं। इस अभियान का रिजल्ट विभिन्न थाना क्षेत्र से बेहतर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन थाना क्षेत्र से वाहन चेकिंग का रिजल्ट बेहतर नहीं आ रहा है। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। वाहन चेकिंग का आदेश न केवल शहर के थानों को बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के थानों को भी दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!