Samastipur

दलसिंहसराय से कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या मामले मे पुलिस ने 24 घंटे मे आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार 

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को बदमाश ने गोली मारकर हत्या (Samastipur News) कर दिया था। मृतक छात्रा की पहचान शिवनाथपुर गांव के वार्ड संख्या एक निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई थी. इस मामले मे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छात्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुंदन कुमार को SIT द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकरी एसपी विनय तिवारी ने देते हुए बताया की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी ।साक्ष्यों और पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का स्पष्ट हो रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है । साथ ही SIT को त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत भी किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताते चले की शुक्रवार को विभूतिपुर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी।घटना के संबंध में कोमल की सहेली अनुप्रिया ने बताया कि दोनों ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी. इसके बाद दोनों ने एक साथ ही पारा मेडिकल की तैयारी कर रही थी. 25 जून को ही परीक्षा होने वाली थी.हम दोनों दलसिंहसराय से पढ़कर अपने-अपने साइकिल से घर लौट रहे थे.

पुल के पास कोमल थोड़ी आगे हो गई. इस दौरान चाय दुकान से एक युवक दौड़कर कोमल के पास पहुंचा और उसके गिरा दिया. इसके बाद उसने कोमल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद वह मुझसे बोला कि तुम ज्यादा करोगी तो तुम्हें भी गोली मार देंगे. शोर मचाने के बाद वह फरार हो गया।वही घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई. साथ ही पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया था ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!