Samastipur

Samastipur;बड़ी दुर्गा मंदिर में आरती गायन के साथ हुई मां भगवती की पूजा-अर्चना

Samastipur;हसनपुर।कहते हैं, जहां श्रद्धा व विश्वास की भावना जागृत हो जाती है, वहां किसी भी परिस्थिति में माता के भक्त पहुंच जाते हैं। कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिलता है प्रखंड के हसनपुर बाजार स्थित रेलवे स्टेशन रोड में बने बड़ी दुर्गा मंदिर में। इस मंदिर परिसर में माता के भक्तों का आना जाना सालों भर लगा रहता है। शुक्रवार को भी हसनपुर बाजार से पहुंचे महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर पहुंच कर मंत्र उच्चारण व आरती गायन के साथ मां भगवती की पूजा-अर्चना की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं पूरी करने के लिए माता की आराधना की। बताया जाता है कि करीब 57 साल पहले ही यहां माता के प्रतिमा को रूप देकर पूजा अर्चना शुरू की गई थी। बाद में चलकर स्थानीय लोगों व बड़े व्यवसायियों के सहयोग से भव्य मंदिर का भी निर्माण किया गया।

साथ ही इस मंदिर में माँ दुर्गा, लक्ष्मी व सरस्वती के संगमरमर की प्रतिमा स्थापित की गई। उस दिन से यहां माता के भक्त अपनी मुरादें लेकर दरबार में आते हैं और झोली भड़कर जाते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!