Samastipursports

दलसिंहसराय T 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कनिष्क इलेवन ने तीन विकेट से जीता

दलसिंहसराय।स्थानीय छत्रधारी इंटर स्कूल मैदान में दलसिंहसराय टी टेन डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मुकुंद इलेवन,रामपुर जलालपुर एवं कनिष्क इलेवन मुस्तफापुर के बीच खेला गया.टॉस जीतकर मुकुंद इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में ऑल आउट होकर 59 रन बनाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

टीम के बल्लेबाज शिवू ने 14 रन,दीपक ने 14 रन एवं गुड्डू ने 9 रन बनाया.वहीं गेंदबाजी करते हुए कृष्णा शर्मा और दीपक दिवाकर ने 3- 3 विकेट एवं प्रभाष और अमित नारायण ने 2 – 2 विकेट लिया।

जवाब में लक्ष्य प्राप्त करने उतरे कनिष्क इलेवन ने 9 ओवर 1 गेंद में 7 विकेट खोकर 61 रन बनाकर इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया.बल्लेबाज मोहम्मद इश्तियाक ने 27 रन एवं अनीश ने 14 रन बनाए.वहीं इनके विरुद्ध गेंदबाजी में शिवू को 3 विकेट एवं नीतीश, छोटू और विजय को 1- 1 विकेट लिया.इस मैच के बेस्ट प्लेयर कृष्णा शर्मा घोषित किये गए।

 

जिन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एवं इनामी राशि डॉ.पवन द्वारा प्रदान किया गया.इससे पूर्व मैच का शुभारंभ अतिथि डॉ. राम एवं डॉ. रजनीश के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कराया गया.मैच के दौरान अंपायर के रूप में शशि चौधरी एवं कुणाल सत्यम थे. स्कोरिंग का कार्य माधव ने एवं कॉमेंट्री कुणाल मणि ने किया. मौके पर विकास पंकज,अभिलाष गौतम,रवि कुमार, संतोष कुमार,सुमन कुमार,ऋषभ कुमार,नीरज कुमार सहित कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!