Samastipur

समस्तीपुर;रेलवे लाइन के किनारे मिले 2 नवजात शिशु:दो स्थानीए लोगों एक-एक बच्चे को लिया गोद

समस्तीपुर.पटोरी थाना क्षेत्र के स्थानीय पटोरी जन नायक कर्पुरी स्टेडियम व रेलवे लाइन के बीच में दो नवजात शिशु मिले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटोरी थाना क्षेत्र के जननायक कर्पुरी स्टेडियम एवं छात्रावास के बीच के रास्ते से एक महिला गुजर रही थी। इसी दौरान महिला को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज आने की दिशा में आगे बढ़ी तो उसने देखा कि दो नवजात शिशु एक कार्टन में लावारिस एवं नग्न अवस्था में पड़े हैं। वह दोनों बच्चों को उठाकर अपने घर ले गई, नवजात की नाल से खून निकल रहा था। बच्चे मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भीड़ में से ही दो लोगों ने एक-एक बच्चे को गोद ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बच्चा जख्मी होने के कारण शहर के एक स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पटोरी थाना क्षेत्र के चकसलेम गांव की हरेरा खातून ने एक बच्चे को भर्ती कराकर इलाज करा रही है। दूसरी बच्ची को मो. अमजद के घर पर रखा गया है। यह नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। निजी क्लिनिक के संचालक ने बताया कि भर्ती के समय बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। दो नवजात के एक साथ मिलने पर लोगों में तरह-तरह के चर्चाएं चल रही हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!