Patna

Defense Minister Rajnath Singh: दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा-शिखर पर पहुंचने पर अपने शिक्षकों के योगदान को न भूलें,729 छात्रों को दी उपाधि

Defense Minister Rajnath Singh ;

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थें। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी, गोपाल नारायण सिंह विश्व विद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह समेत अन्य अतिथि एक साथ दीक्षांत समारोह के मंच पर पहुंचे। दीप प्रज्ज्वलित कर दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया गया। प्रबंधन ने रक्षा मंत्री समेत अन्य को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 


ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी हैं

मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आपकी उपलब्धि में माता पिता मित्र व समाज के सभी लोगों का देन है। योग्यता के इस शिखर तक पहुंचाने में शिक्षकों के योगदान को नहीं भूलना। शिक्षा से ज्ञान एवं दीक्षा से संस्कार की प्राप्ति होती है। संस्कार के बिना शिक्षा का महत्व नहीं है। संस्कार विहीन को देश कभी सहन नही करता। ज्ञान के साथ संस्कार का होना जरूरी है। उपाधि लेने वाले छात्रों से कहा कि पढ़कर अहंकार में नही जीना चाहिए। जिन शिक्षकों को बदौलत आप सबको उपलब्धि मिली हैं उन सबको नमन है।

 

देश अमृतकाल के दौर से गुजर रहा है

आज अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत का कद बहुत ऊंचा हुआ है। जहां 2014 में दुनिया अर्थव्यवस्था में भारत का दसवाँ नंबर था। आज भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है। न्यू टेक्नोलॉजी के कारण देश का डंका दुनिया में बज रहा है। देश अमृतकाल के दौर से गुजर रहा है। 2027 आते-आते भारत दुनिया के विकसित देश में खड़ा हो जाए इसका वचन सबको लेना है। अब दुनिया के लोग भी इंडिया नही भारत कहने लगे हैं।

729 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई उपाधि

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न संकायों के म 729 छात्र छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की गई। समारोह में मंगला देवी मेमोरियल गोल्ड मेडल 11 छात्रों को, देव नारायण सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल 17 छात्रों को एवं डॉ दरबारी सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल एक छात्र को प्रदान किया गया।

बिहार में शिक्षा सुधार की सुधार की जरूरत- सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राएं देश का नाम रोशन करें, यही शुभकामना है। 15 लाख बच्चे मैट्रिक पास करते हैं, लेकिन मात्र 6 लाख छात्र ही इंटर की पढ़ाई करते हैं। कुछ बाहर प्रदेश में पढ़ने जाते हैं, तो कुछ पढ़ाई छोड़ देते हैं। बिहार हमेशा टॉप पर रहा हैं, बावजूद शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!