Samastipur

समस्तीपुर;हनुमान मंदिर से दान पेटी और घंटी भी गायब, मंदिर का ताला तोड़ की चोरी

समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर बाजार के हनुमान मंदिर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और पैसे से भरी दान पेटी की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह पुजारी को तब मिली, जब वो पूजा करने मंदिर में पहुंचे। यहां रुपए से भरी दान पेटी, दो नेत्र, घंटी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। लोगों ने बताया कि कलयुग में भगवान के मंदिर में भी चोर हाथ सफाई कर रहे हैं। अपील नामक पुजारी ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

पुजारी ने कहा कि वह हर दिन की तरह शुक्रवार रात मंदिर बंद कर चले गए थे। शनिवार सुबह पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। भगवान के आभूषण एवं दान पेटी गायब है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!