Weather UpdateSamastipur

Samastipur weather;भीषण गर्मी से लोग परेशान,पारा 42 पर पहुंचा,गर्मी से अभी राहत नहीं,अलर्ट जारी

Samastipur weather;समस्तीपुर और आसपास के जिलों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया है। इस वर्ष पहली बार पारा 42 डिग्री पर गया है। डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि मानसून शुरू होने से पूर्व गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अगले दो तीन दिनों में अभी और तापतान बढने की संभावना है। बारिश की उम्मीद नहीं है। कहीं-कहीं आसामन में मध्यम तक बादल छाये रह सकते हैं। जिससे उमस भरी गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 8-10 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिला का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। जो समान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज की गई। सोमवार को दोपहर में सापेक्ष आर्द्रता 28 फीसदी रही जबकि सुबह में 62 फीसदी दर्ज की गई। इस दौरान 6.7 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चली। दोपहर में सड़के सुनी हो रही है।

लू से लोग हो रहे बीमार

प्रचंड गर्मी व लू चलने से लोग लगातार बीमार हो रहे हैं। सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में 372 लोग पहुंचे। जिनमें से ज्यादात सर्दी खांसी व बुखार से पीडि़त थे। 12 लोग लू की शिकायत लेकर भी अस्पताल पहुंचे थे। डायरिया पीड़ित भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। लगातार बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। पिकू वार्ड में 9 नए बच्चा रोगी को भर्ती कराया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!