Indian RailwaysSamastipur

गर्मी की छुट्टी को लेकर समस्तीपुर से खुलेगी अमृतसर के लिए Special train:6 जून से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी की छुट्टी  ।समस्तीपुर में गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने समस्तीपुर से अमृतसर के बीच 6 जून से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जिस से अमृतसर की ओर सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी सं. 05273 समस्तीपुर-अमृतसर समर स्पेशल 6 जून से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से रात 23.00 बजे खुलकर 00.05 बजे मुजफ्फरपुर, 01.40 बजे हाजीपुर 03.10 बजे छपरा रूकते हुए गुरुवार को 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी सं. 05274 अमृतसर-समस्तीपुर समर स्पेशल दिनांक 08 जून से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से 12.45 बजे खुलकर कर अगले दिन 11.00 बजे छपरा, 12.10 बजे हाजीपुर, 13.15 बजे मुजफ्फरपुर तथा 15.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

समस्तीपुर स्टेशन पर रुकी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर रूकेगी । इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 15, साधारण श्रेणी के 02 कोच लगाया जाएगा।

 

शुरू की जा रही है बुकिंग

 

रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। सफर करने को इच्छुक लोग विभिन्न रेलवे रिजर्वेशन सेंटर से टिकटों की बुकिंग एडवांस करा सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!