Patna

लालू की लाडली बिटिया का बर्थडे पर मां राबड़ी ने दिया खास तोहफा,ख़ुशी से झूम उठीं रोहिणी

लालू की लाडली बिटिया का बर्थडे । आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की लाडली बिटिया रोहिणी आचार्य अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने पिता लालू यादव को किडनी देने के बाद वो अब बिलकुल स्वस्थ हैं। मां राबड़ी देवी ने इस खास मौके पर रोहिणी को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है। वहीँ मां से मिला फेवरेट गिफ्ट पाकर वो खुशी से झूम उठी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया के आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट कर माँ राबड़ी देवी से बर्थडे पर मिले उपहार के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि ‘आम के राजा मालदा और लीची के साथ अपने जन्मदिन की शुरुआत करने के लिए कितनी खूबसूरत सुबह है भेजने के लिए धन्यवाद माँ और आप्टी’

 

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में 5 दिसंबर को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दी थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब लालू यादव की सेहत में काफी सुधार आया है वो अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और वर्तमान में पटना में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!