Samastipur

समस्तीपुर;किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार अपराधियों ने सिने में मारी गोली

समस्तीपुर में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी रणवीर यादव (30 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी। किराना कारोबारी के सिने में यह गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक सिहमा गांव के रामानंद यादव का पुत्र बताया गया है। घटना जिले के बिथान थाने के सिहमा गांव में घटी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया कि रणवीर गांव में ही मंदिर के पास किराना का दुकान चलाता है। रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर पैदल ही घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर आये दो बदमाशों ने उसे घेर लिए व नजदीक से सिने में गोली मार दी।

गोली की आवाज पर जबतक लोग जुटते बदमाश फरार हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोग रणवीर को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणवीर के भाई मनीष ने बताया कि रणवीर का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वह अपनी रोजी रोटी में लगा रहता था। बदमाश सीधा आने के बाद नजदीक से गोली मार दी। उधर, घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

बिथान थानाध्यक्ष ने क्या कहा

बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि दो बदमाशों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। सिने में एक गोली लगने के कारण किराना कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे अभी कारण स्पष्ट नहीं है। वैसे परिवार के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर लोग आवेदन दे रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामला का खुलासा कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!