CareerNew To India

UPSC Success Story; वैशाली बनी मिसाल, सरकारी स्कूल से की पढ़ाई;ऑफिस में बैठकर की यूपीएससी की तैयारी,पाई 23 वां रैक

UPSC Success Story; पूर्वी दिल्ली। कहते हैं ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। एक न एक दिन उन्हें उनकी मंजिल जरूर मिल जाती है। यमुना विहार के सरकारी स्कूल में पढ़ी वैशाली चोपड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 23 रैंक हासिल की है। इसके साथ ही उनका आइएएस बनने का सपना भी पूरा होने वाला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वैशाली ने बताया कि यमुना विहार के बी ब्लाक के सरकारी स्कूल से उन्होंने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है। 12वीं में उनके 95.40 प्रतिशत अंक आए थे। मौजूदा समय में वह डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) में वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पांचवीं बार में उन्हें यूपीएससी में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल होने पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और उससे कुछ न कुछ सीखा। जो कमियां थी, उन्हें दूर किया और उसी का परिणाम है उनकी 23 रैंक आई है। उनका आइएएस बनने का सपना अब पूरा हो रहा है, वह दिल्ली की बेटी हैं और आइएएस बनकर यहीं पर सेवा करना चाहती हैं।

 

 

 

लंच के समय में कार्यालय में की पढ़ाई

 

 

वैशाली ने बताया कि उनके आफिस में स्मार्ट मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। न ही इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते। वह कीपैड वाला मोबाइल रखती हैं। वह घर से अपने साथ किताबे आफिस ले जाती थी, लंच में खाली समय मिलने पर वह पढ़ाई करती थी।

 

 

कालेज की पढ़ाई पूरी होते ही लग गई थी नौकरी

 

वैशाली ने डीयू के आइपी कालेज से मैथ आनर्स की पढ़ाई की थी। कालेज की पढ़ाई पूरी होते ही वर्ष 2017 में उनकी एनसीआरटी में कनिष्ठ सहायक की नौकरी लगी थी। वह अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए परीक्षाएं देती रही। वर्ष 2018 में उनकी तीस हजारी कोर्ट में जूनियर जुडिशल एसिस्टेंट की नौकरी लग गई। इस नौकरी में पढ़ाई करने का समय कम मिला। उन्होंने डीआरडीओ की परीक्षा दी और वर्ष 2019 में उनकी वहां नौकरी लग गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!