Samastipur

समस्तीपुर का मौसम: 4 जून तक 41 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान,दोपहर में बनी रहेगी लू की स्थिति

समस्तीपुर का मौसम: उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 4 जून तक अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। वहीं इस अवधि में दोपहर के समय लू चलने की संभावना रहेगी। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 31 मई से 4 जून का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। वहीं इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं दोपहर में लू की स्थिति बन सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया गया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अगले दो दिनों तक 13-15 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा व उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। वहीं इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह के समय 75-80 व दोपहर में 40-50 फीसदी के बीच रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहते हुए 28.8 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!