समस्तीपुर; मामा ने भांजी को तलवार से काटा, शादीशुदा युवती पर लगाया था मोबाइल चोरी का आरोप,मौत
समस्तीपुर.हसनपुर थाना क्षेत्र के नकुनि पंचायत के आतापुर गांव के वार्ड संख्या 4 में एक मामा ने अपनी सगी भांजी को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।मामा ने शादीशुदा भांजी के ऊपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था।
मृतक युवती का पहचान आतपुर गांव के रहने वाले पंकज कुमार की 26 साल की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। आतापुर गांव के ही मिथुन शाह नामक व्यक्ति का तीन मोबाइल खो गया था।फोन खो जाने के बाद उन्होंने अपनी ही सगी भांजी के ऊपर चोरी का आरोप लगाया। दोनों के बीच घंटों तू तू मैं मैं हुई।
तू तू मैं मैं होते होते मामा भांजी को बगल के एक फसल लगी खेत में घसीट कर ले गया, जहां तलवार से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में लड़की को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी हसनपुर में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलने पर हसनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मनीषा बचपन से ही अपनी नानी घर रह रही थी। मनीषा की शादी नानी ने ही कराई थी। शादी के बाद भी मनीषा अपने नानी घर ही पति के साथ रहती थी।
हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि घटना की सूचना टेलीफोन के माध्यम से मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
