CareerSamastipur

UPSC Result;समस्तीपुर की बेटी अंजलि ने प्रथम प्रयास में ही UPSC में पाई सफलता,पिता एक कंपनी में करते हैं मजदूरी

UPSC Result;समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड की रहने वाली अंजलि शर्मा को यूपीएससी की परीक्षा में सफलता मिली है। उसे देशभर में 450वीं रैंक मिली है। मोरवा प्रखंड के सहारनपुर पश्चिमी पंचायत के व्यासपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामविलास शर्मा भगत की पोती और अशोक शर्मा की पुत्री अंजलि शर्मा ने बताया कि समाजशास्त्र विषय से प्रथम प्रयास में ही उसे यूपीएससी में सफलता मिली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इससे पहले उसने बीपीएसी की परीक्षा पास की थी जिसके बाद आरडीओ के पद पर उसकी तैनाती हुई थी। उसकी प्रारंभिक व स्नातक स्तर तक की शिक्षा सिक्किम में हुई। उसके पिता वहां लकड़ी के कारोबार करने वाली कंपनी में मजदूरी करते हैं। मोरवा स्थित घर पर चाचा सुरेश शर्मा व दादी घर पर रहती है। उसकी सफलता से गांव के लोगों में खुशी की लहर है। आंख की रोशनी कम होने के बावजूद पढ़ाई के प्रति समर्पित थी। जिसके कारण उसे सफलता मिली।

बताते चले की संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को वर्ष 2022 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इसमें जिला से तीन परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। जिसमें दो बेटियों के रूप में खानपुर के साइंटिस्ट की बेटी प्रीति ने 130 वां रैंक व मोरवा के बढ़ई की बेटी अंजलि शर्मा ने 450 वां रैंक प्राप्त किया है। वहीं बिथान के व्यवसाई के पुत्र शिवम ने 309 वां रैंक लाकर अपने परिवार के साथ जिला का नाम देशस्तर पर राेशन किया है। इसमें प्रीति 2021 की यूपीएससी परीक्षा में सफल होकर एक्साइज और कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत थी। वहीं शिवम आईआईटी खड़गपुर से मर्सिडीज कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि अंजली आरडीओ की परीक्षा पास कर पटना में ट्रेनिंग ले रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!