Samastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग;भूमि विवाद में खोखसा पोखर के पास बदमाशो ने युवक को मारी गोली,रेफर

दलसिंहसराय/थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के खोकसा पोखर के पास बाजार आ रहे एक युवक को बदमाशो ने गोली मार कर घायल कर दिया.जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती गया गया.अस्पताल के चिकित्सक डॉ रामचंद्र सिंह ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया जाता है कि युवक के कमर के नीचे दायां तरफ गोली लगी है।घायल युवक की पहचान खोकसा वार्ड संख्या 5 अरविंद के पुत्र सौरभ कुमार(18) के रूप में हुई है.घटना को लेकर ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर स्व. जबाहर लाल महतो के पुत्र पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार और स्व.रामाश्रय महतो के पुत्र अरविंद महतो एंव अरविंद के पुत्र सौरभ कुमार के बीच जमीन को लेकर दोनो पक्षों के बीच महीनों से विवाद चल रहा था।

 

इसी को लेकर आज भी गोली बारी की घटना हुई है.इस संबंध मे थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक को कमर मे गोली लगी है,पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जाँच कर रही है.युवक के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि पूरा मामला क्या है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!