Patna

बेतिया में कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कुचलकर की पिता की नृशंस हत्या, जमीन बेचने के लिए बना रहा था दबाव

बेतिया: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी वार्ड नंबर 9 के कुम्हार टोला में घरेलू विवाद में शनिवार की रात में पुत्र ने पिता की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी. पिता घर से सटे दालान में अकेले सो रहा था. रात में पुत्र ने ईंट से सिर कुचलकर पिता की हत्या (Bettiah Crime) कर दी और फरार हो गया. मृतक की पहचान गोपलापुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी वार्ड 09 के कुम्हार टोला निवासी 55 वर्षीय रामा पंडित के रूप में की गई है. वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बेटा पिछले कुछ माह से ससुराल में रह रहा था

 

 

 

लोगों ने बताया कि रामा पंडित के एक पुत्र और दो पुत्री है. पुत्र राजन पिछले कुछ माह से अपनी पत्नी और एक वर्षीय पुत्र के साथ अपने ससुराल भंगहा में रह रहा था. 15 मई को उसकी बहन की शादी थी. लेकिन वह शादी में नहीं आया. शादी के अगले दिन अकेले घर आया और तीन-चार दिन से अपने घर पर ही रह रहा था. मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे. शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर घर में सो गए और रामा पंडित घर से सटे दालान में सोने चले गए. सुबह करीब 5 बजे रामा की पत्नी जगाने गई तो देखी कि ईंट से सिर और चेहरा कुचल कर रामा की हत्या कर दी गई है.

 

 

मामले की जांच की जा रही है- पुलिस

 

 

मृतक की पत्नी कलावती देवी ने इकलौते पुत्र राजन पंडित और उसके ससुर तुलसी पंडित पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने पुत्र की पत्नी और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान को दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के ससुर और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!