Samastipur

समस्तीपुर:रथ पर सवार दूल्हे का रायफल से फायरिंग करते वीडियो वायरल

समस्तीपुर।सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रथ पर सवार दूल्हे का रायफल से फायरिंग करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अपनी शादी में रथ पर सवार दूल्हा एक रायफल से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। पीछे भोजपुरी गाने बज रहे हैं। इस दौरान दूल्हे को गोली चलाता देख लोग अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बाद में दूल्हा राइफल कंधे पर रखकर तस्वीर भी खिंचवाते नजर आ रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया है कि यह पटोरी थाना के धमौन गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई एक शादी समारोह का है। इधर वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दिया है। मामले में डीएसपी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस वीडियो के जांच में जुटी है। हालांकि अब तक चिन्हित नहीं हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!